Lockdown Empact : पुणे से पैदल खगड़िया पहुंचा युवक, 22 दिन लगातार चलना पड़ा

पटना : देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र हैं। यहां पिछले डेढ़ महीने से तमाम कल-कारखाने और फैक्ट्रियां बंद हैं। लोगों के सामने रोजगार की समस्या हो गई है। ऐसे में बेरोजगार युवक अपने-अपने घर लौट रहे हैं। चूंकि 24 मार्च की रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन से यातायात सेवाएं बंद हैं, ऐसे में खगड़िया का युवक महाराष्ट्र से पैदल चलकर अपने गांव पहुंचा। युवक को महाराष्ट्र से खगड़िया आने में 22 दिन लग गए। युवक उदय सादा ने बताया ने पुणे से वह 22 दिन लगातार चलकर रविवार की रात कमतौल रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां लोगों ने उससे बात की तो वह पुणे से आने की जानकारी लोगों को दी। इसके बाद लोगों ने उसे खाना खिलाया। साथ ही ठहरने की व्यवस्था की। साथ ही उदय को उसके घर पहुंचवान की भी बात कही।

पूरे रास्ते में पानी पीकर चलाया काम
पीड़ित युवक उदय सादा ने बताया कि इन 22 दिनों में पुणे से खगड़िया आने तक उसे कहीं कोई सवारी नहीं मिली। कहीं-कहीं सवारी मिले तो वो लोग कुछ दूर ले जाकर ही छोड़ देते थे। साथ ही खाने के लिए कहीं कुछ भी नहीं मिला। तीन दिन तक सिर्फ पानी पीकर काम चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *