कोरोना वायरस को लेकर ओडिशा में भी लॉकडाउन, आधा दर्जन राज्यों में लागू, बढ़ सकती है संख्या

पटना : देश के विभिन्न राज्यों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए अब लॉकडाउन की घोषणा शुरू हो गई है। लेह-लद्दाख से शुरू हुई लॉकडाउन की घोषणा अब ओडिशा तक पहुंच गई है। राज्य सरकार ने ओडिशा को लॉकडाउन घोषित कर दिया है। यह 29 मार्च की रात 9 बजे तक लागू रहेगा। इससे पहले पंजाब और राजस्थान सरकार ने अपने-अपने यह 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है। हालांकि इस दौरान जरूरी सरकारी सेवाएं जारी रहेंगी।

लॉकडाउन को समझें और जानें
लॉकडाउन को लेकर जनता के जेहन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे होंगे। ऐसे में हम आपको बता दें कि लॉकडाउन क्या है? लॉकडाउन इमर्जेसी की तरह की होता है। इसमें आप लॉकडाउन घोषित क्षेत्र में अपने घर, किसी अन्य जगहों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। हालांकि लाइफलाइन चीजों के लिए आप अपने घर से बाहर निकल सकते हैं। यह आम आदमी के साथ खास लोगों और कल-कारखाने, निजी और सरकारी कंपनियों पर भी लागू होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *