पटना के मतदान केंद्रों पर बनेगी मधुबनी पेंटिंग, 15 बूथों पर दिखेगी कलाकृति

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को बूथ पर आकर्षित करने के लिए एक नई शुरुआत की है। इसके तहत राजधानी पटना के बूथों पर मधुबनी पेंटिंग दिखेगी। सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि पटना के 15 मतदान केंद्रों पर मधुबनी पेंटिेंग दिखेगी। साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के सभी मानकों के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया। डीएम कुमार रवि ने बताया कि जिले में 277 आदर्श मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। चार दिव्यांग मतदान केंद्र और एक महिला दिव्यांग मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों को दिव्यांग कर्मचारी ही चलाएंगे।

किस विस क्षेत्र में कितने बूथ
जिलाधिकारी की बैठक में आदर्श मतदान केंद्रों की सूची बनी। सूची के मुताबिक मोकामा में 10, बख्तियारपुर में 2, दीघा में 60, बांकीपुर में 60, कुम्हरार में 60, पटना साहिब में 25, फतुहा में 2, दानापुर में 20, मनेर में 2, फुलवारीशरीफ में 20, मसौढ़ी में 2, पालीगंज में 2, विक्रम में 2 आदर्श मतदान केंद्र होंगे। साथ ही डीएम ने इमर्जेंसी के लिए रिजर्व कर्मियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *