बिहार के चुनावी मैदान में मोदी, सासाराम में बोले- लालू-राबड़ी ने बिहार को लूटा

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 साल में लालू और राबड़ी ने बिहार को लूटा है। इनकी सरकार में सिर्फ तिजोरी लूटी जाती थी। बिहारवासी वो दिन भूल नहीं सकते, जब शाम होते ही सबकुछ बंद हो जाता था। एनडीए की सरकार में बिजली है, पानी है, कानून व्यवस्था है। ऐसे में हर आदमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। बता दें मोदी शुक्रवार की सुबह बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने डेहरी ऑन सोन में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि जिन्होंने युवाओं से सरकारी नौकरी के नाम पर रिश्वत दिया था, वो फिर युवाओं को नौकरी का लालच दे रहे हैं, लेकिन बिहार की पीढ़ी बदल चुकी है। मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सासाराम के सांसद छेदी पासवान, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह आदि हैं।

नरेंद्र मोदी बोले, बिहारी भ्रम नहीं रहते हैं
पीएम ने कहा कि यहां के लोगों ने चुनाव से पहले ही स्पष्ट कर दिया है बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। कुछ लोग बिहार को बिहार करना चाहते हैं, इनसे सावधान रहें। बिहार में तेजी से काम नहीं हुआ तो न जानें महामारी ने कितने साथियों और हमारे परिवारवालों की जान ले ली होती। मैं बिहारवासियों को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस आपदा का डंटकर मुकाबला किया। नीतीश जी के लोगों ने एनडीए सरकार ने जो काम किया, उसका नतीजा सामने है।

भोजपुरी में भी किया संबोधित
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भोजपुरी भाषा का भी प्रयोग किया। मोदी ने बोले- भारत के सम्मान बा बिहार, भारत का दिल बा बिहार, बिहार के लोग सबसे आगे रहलन। बिहार के सपूत गलवान में शहीद हो गए, लेकिन भारत का माथा नहीं झुकने दिया। लालटेन के जमाना गेल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *