पटना में सबसे ज्यादा निर्दलीय प्रत्याशी ने किया खर्च, अनंत सिंह काफी पीछे

पटना : पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हो चुका है। पहले चरण में 28 अक्टूबर को पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हुआ। फिर दूसरे चरण में 3 नवंबर को शेष विधानसभा क्षेत्रों में मतदान पूरा हो गया। जिले के 14 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों ने चुनावी खर्च का ब्योरा जारी कर दिया है। हालांकि तीन-चार उम्मीदवारों ने ब्योरा नहीं दिया है, लेकिन मौजूदा ब्योरे के अनुसार सबसे ज्यादा खर्च बाढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी कर्मवीर सिंह यादव ने किया है। इन्होंने 14 लाख 36 हजार 869 रुपए खर्च किए हैं। व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी नंदकिशोर प्रसाद के अनुसार मोकामा से राजद प्रत्याशी अनंत सिंह ने 8 लाख 45 हजार 12 रुपए खर्च किए हैं। जबकि जदयू के प्रत्याशी राजीव लोचन नारायण सिंह ने 8 लाख 78 हजार 820 रुपए खर्च किए हैं।

विधानसभावार प्रत्याशी के खर्च का ब्योरा
1.दीघा विस: भाजपा प्रत्याशी संजीव चौरसिया- 13 लाख 63 हजार 239 रुपए

2. बाढ़ : कांग्रेस प्रत्याशी सत्येंद्र बहादुर-840628 रुपए
भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू-1363239 रुपए

3.बांकीपुर: कांग्रेस लव सिन्हा-1475078 रुपए
भाजपा नितिन नवीन-510753 रुपए

4. बख्तियारपुर : राजद प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार- 385361 रुपए
भाजपा रणविजय सिंह-519730 रुपए

5. मसौढ़ी: राजद रेखा देवी-1075627 रुपए
जदयू नुतन पासवान- 434546 रुपए

6.पालीगंज: कांग्रेस प्रवीण सिंह-283695 रुपए
भाजपा नंदकिशोर यादव- 510551 रुपए

7. फतुहा : राजद रामानंद यादव-576270 रुपए
भाजपा सत्येंद्र सिंह-267197 रुपए

8. दानापुर : राजद रीतलाल यादव-453282 रुपए
भाजपा आशा देवी-जानकारी नहीं दी हैं।

फुलवारी विधानसभा के उम्मीदवारों ने भी जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *