टिकटॉक पर 3 बच्चों की मां को किशोर से हुआ प्यार, बात करना बंद किया तो मुंबई से पहुंच गई बिहार

पटना : टिकटॉक पर मुंबई निवासी और तीन बच्चों की मां को नालंदा जिले के एक किशोर से प्यार हो गया। दोनों में चार महीनों से टिकटॉक और व्हाट्सएप पर बातचीत हो रही थी। हाल में किशोर और महिला के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और किशोर ने उससे बात करना बंद कर दिया। इसके बाद वह महिला मुंबई से नालंदा पहुंच गई। दरअसल, बातचीत में किशोर ने अपना पता उसे दे दिया था। महिला जब उस किशोर के घर पहुंची तो परिजन दंग रह गए। किशोर के घर पुलिस पहुंची और उक्त महिला को थाने ले गई। यहां सदर डीएसपी डॉ.शिब्ली नोमानी ने उक्त महिला को समझाया, जिसके बाद वह वापस मुंबई लौट गई।

देवर और भाभी की ट्रेन से कटकर मौत
राजधानी पटना स्थित राजेंद्र नगर टर्मिनल के पुराना थाने के पास ट्रैक पार करने के दौरान देवर और भाभी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सितजैनचक निवासी 21 वर्षीय राहुल कुमार और गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी पिपरा निवासी 28 वर्षीय नीलू देवी बाढ़ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। दोनों अपनी बहन के पास बाड़ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देवर और भारी प्लेटफॉर्म नंबर तीन से पैदल प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आ रहे थे और इसी दौरान राजेंद्र नगर से बक्सर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से दोनों कट गए। जीआरपी ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी।

डीजे बजाने को लेकर बक्सर में अंधाधुंध फायरिंग
बक्सर जिले के मुसाफिरगंज में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में अंधाधुंध फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक लोग को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची और दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। इसके बाद पूरा मामला शांत हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ओर से करीब 40-40 लोग आ गए थे और फायरिंग शुरू कर दी थी।

बेगूसराय में पिता ने चिलगम देने से मना किया तो बेटे ने की खुदकुशी
बेगूसराय जिले के बलिदानी दुर्गा स्थान के पास एक युवक ने फंदे से झूलकर जान दे दी। पीड़ित पिता तारिणी पासवान ने बताया कि उनका बेटा 22 वर्षीय सावन अपनी दुकान पर आया और पिता से चिलगम मांगा था तो पिता ने चिलगम देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज सावन ने घर जाकर फंदे से झूलकर जान दे दी। पिता ने बताया कि उन्होंने उसे घर पर बिजली ठीक करने के लिए कहा था, लेकिन वह ठीक नहीं किया और चिलगम मांगने आ गया, इसलिए उन्होंने कहा कि पहले बिजली ठीक करो फिर चिलगम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *