यूपी चुनाव पर मुकेश सहनी का दांव, घर-घर पहुंचाएंगे फूलन देवी की मूर्ति, लॉकेट व कैलेंडर

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की पार्टियों ने भी सियासत तेज कर दी है। हाल में बिहार में एनडीए में शामिल वीआईपी के प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी को यूपी में एक कार्यक्रम करने से रोक दिया गया था। अब मुकेश सहनी ने एक बड़ा ऐलान किया है। इन्होंने कहा कि वह फूलन देवी की मूर्ति को उत्तरप्रदेश के घर-घर तक पहुंचाएंगे। यह भी कहा कि उनकी पार्टी यूपी चुनाव में 165 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दरअसल, मंत्री ने मंगलवार को पटना में स्टैंड रोड स्थित अपने आवास पर फूलन देवी की जयंती मनाई। इस दौरान कहा कि उत्तरप्रदेश सरकार ने भले उन्हें फूलन देवी की प्रतिमाओं को अलग-अलग जिले में लगाने से रोक दी हो पर वह यूपी की जनता तक पहुंचने के लिए नया रास्ता खोज लिए हैं।

फूलन देवी की 50 हजार मूर्तियां, 10 लाख कैलेंडर, 5 लाख लॉकेट बांटेंगे
मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले वह सूबे की हर जनता के घर तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वह फूलन देवी की 50 हजार मूर्तियां, 10 लाख कैलेंडर और पांच लाख लॉकेट लोगों के घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी की वेबसाइट से लोग फूलन देवी की प्रतिमाओं का फ्री में ऑर्डर दे सकते हैं। मंगलवार से वेबसाइट पर ऑर्डर की सुविधा शुरू कर दी गई है।

लोगों के मन से फूलन देवी को नहीं निकाल सकती यूपी सरकार
मुकेश सहनी ने कहा कि भले उत्तरप्रदेश सरकार उनके कार्यक्रमों को सूबे में रोक सकती है, लेकिन लोगों के मन से फूलन देवी को नहीं निकाल सकती है। फूलन नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं और वह उनके विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे। मुकेश सहनी ने आगे कहा कि यूपी की 165 सीटें चिह्नित हुईं हैं, जिन पर उनकी पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। शेष सीटों पर भी पार्टी अपने विचारधारा वाले दूसरे दल से गठबंधन कर उनका समर्थन कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *