मुकेश सहनी की वीआईपी की लगी लॉट्री, 11+1 सीटें मिलीं

पटना : महागठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने के बाद तेजस्वी यादव का साथ छोड़ने वाले सन ऑफ मल्लाह फेम मुकेश सहनी की लॉट्री लग गई है। मुकेश की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की एनडीए में इंट्री हो गई है। साथ ही भाजपा ने वीआईपी को अपने कोटे की 11 सीटों के अलावा एक विधान परिषद की भी सीट दी है। बुधवार की दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भाजपा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फर्णवीस, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार और मुकेश सहनी मुख्य रूप से थे। पत्रकारों से मुकेश ने कहा कि एनडीए के साथ मिलकर नीतीश कुमार को फिर मुख्यमंत्री बनाना है। एनडीए ने उस पर मरहम लगाया है। जबकि महागठबंधन में पीठ में छुरा घोंपा गया। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने बिहार के दलित और पिछड़ों को धोखा दिया है। भाजपा दलितों के बेहतरी के लिए सोचती है।

तेजस्वी ने उप मुख्यमंत्री बनाने का किया था वादा
महागठबंधन में तेजस्वी यादव के साथ हुई बातचीत को भी मुकेश सहनी ने दोहराया। इन्होंने कहा कि मुझे महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता तेजस्वी ने डिप्टी सीएम बनाने का वादा किया था। बता दें शनिवार को महागठबंधन में सीट बंटवारा किया गया था। इसमें वीआईपी को एक भी सीट नहीं दी गई थी, जिसके बाद बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही वीआईपी समर्थकों ने राजद के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *