एक्टर अक्षत उत्कर्ष की हत्या का मामला दर्ज, मुंबई पुलिस ने 5 लोगों से की पूछताछ

पटना: मुजफ्फरपुर निवासी और एक्टर अक्षत उत्कर्ष के परिवार वालों की मांग पर मुंबई पुलिस ने बुधवार को पांच लोगों से पूछताछ की। मुंबई की अंबोली पुलिस ने अक्षत की गर्लफ्रेंड स्नेहा चौहान, सोसाइटी प्रभारी, चाचा विक्रांत किशोर सहित पांच लोगों के बयान लिया है। स्नेहा ने पुलिस को बताया कि अक्षत को एक साल से कोई काम नहीं मिला था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। इस कारण से अक्षत ने आत्महत्या कर ली। पांचों लोगों के बयान को अंबोली पुलिस ने अक्षत के पिता को बताया। इस पर दिवंगत एक्टर के पिता विजयंत किशोर ने बताया कि उन्होंने अक्षत को साल में 10 लाख रुपए दिए हैं। हर महीने अक्षत के मकान का किराया 9500 रुपए भी भेजते थे। इससे पहले अक्षत के परिवारवालों ने मुंबई पुलिस से मामले की जांच की मांग की थी। बहरहाल, अंबोली पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज कर ली है।

गर्लफ्रेंड स्नेहा चौहान पर बढ़ा शक
अंबोली पुलिस और अक्षत के घरवालों को स्नेहा चौहान द्वारा दी गई जानकारी के बाद दिवंगत एक्टर के पिता का शक स्नेहा पर बढ़ गया है। गुरुवार को विजयंत किशोर अपने बेटे की हत्या करने के मामले में उक्त लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। बता दें अक्षत उत्कर्ष 27 सितंबर को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में किराए मकान में मृत मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *