नीतीश ने झंडोत्तोलन के बाद की 11 बड़ी घोषणाएं, जानें किस-किसको फायदा

पटना : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 11 बड़ी घोषणाएं की। इसमें उन्होंने सबसे पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक जुलाई 2021 से महंगाई भत्ता की दर 11 प्रतिशत बढ़ाए जाने का ऐलान किया। अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 17 की जगह 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। नीतीश कुमार ने कहा कि वित्त विभाग इससे संबंधित आदेश जारी करेगा। बता दें इससे पहले केंद्र सरकार समेत अन्य कई राज्य सरकारों ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया है।

नीतीश कुमार ने ये घोषणाएं भी कीं

  1. भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन तीन नए कॉलेज बनेंगे।
  2. 2700 करोड़ रुपए से कृषि बाजार समितियों का जीर्णोद्धार होगा।
    3.अब पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग करेगा इको टूरिज्म का विकास।
  3. सूबे के सभी गांव दुग्ध सहकारी समितियों से आच्छादित होंगे। इनमें 40 फीसदी समितियां महिलाएं संचालित करेंगी।
  4. सुधा डेयरी का विस्तारीकरण सभी नगर निकाय, सभी प्रखंडों तक करते हुए इसके बिक्री केंद्र खोले जाएंगे।
  5. सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत सभी वर्ग की महिलाओं को बीपीएससी, यूपीएससी मेंस की तैयारी के लिए 50 हजार और 1 लाख रुपए की सहायता मिलेगी।
  6. आरक्षित वर्ग के बच्चों को स्कॉलरशिप के लाभ के लिए पारिवारिक आय की सीमा 3 लाख सालाना हुई।
  7. गुणवत्ता शिक्षा के विकास के लिए प्रारंभिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक, माध्यमिक उच्च माध्यमिक में प्रधानाध्यापक संवर्ग बनेगा। कमीशन से इनकी नियुक्ति की जाएगी।
  8. केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी कर्मियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़कर 28 फीसदी की।
  9. पुरुषों को सिर्फ एक प्रतिशत टैक्स पर व्यापार के लिए 5 लाख ऋण मुफ्त अनुदान राशि दी जा रही है।
  10. अनुसूचित जाति-जनजाति के 33 पुराने हॉस्टल जर्जर भवनों का निर्माण पूरा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *