पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर नीतीश बोले – बैट्री वाली गाड़ी चलाइए

पटना : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। नीतीश ने कहा कि बैट्री वाली गाड़ी चलाइए। पर्यावरण का संरक्षण होगा और जेब भी ढीली नहीं होगी। दरअसल, पूर्व मुख्य सचिव के आवास पर सरस्वती पूजा समारोह में मुख्यमंत्री आए थे। यहां पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उक्त जवाब दिया। साथ ही सूबेवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी।

बिहार-झारखंड के पूर्व राज्यपाल का निधन
बिहार और झारखंड के राज्यपाल रह चुके एम रामा जोइस का मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे निधन हो गया। एम रामा जोइस लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 88 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। एम रामा जोइस राज्यपाल के अलावा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके थे। इनका जन्म 27 जुलाई 1932 को शिमोगा में हुआ था। बचपन में ही एम रामा जोइस आरएसएस से जुड़ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *