पटना : जन्माष्टमी पर मंगलवार को सोने औ चांदी के भाव में गिरावट आई। सोने का भाव 987 रुपए और चांदी की कीमत 1254 कम हो गई। अब 24 कैरेट सोने की कीमत 54528 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 23 कैरेट वाले सोने का भाव 54310 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 49948 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने का भाव 40896 प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं, चांदी की कीमत में 1254 रुपए गिरावट के बाद इसका भाव 72354 हो गया है। सोमवार को चांदी की कीमत 73608 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
2020-08-11