पैक्स चुनाव : अरवल में बूथ लूटने की कोशिश, सुरक्षाकर्मी घायल

पटना : पैक्स चुनाव में अरवल में बूथ लूटने की कोशिश की गई। इस दौरान बूथ पर मौजूद सुरक्षाकर्मी से दबंगों की झड़प हुई, जिसमें जवान घायल हो गया। वहीं, बूथ लूटने वाले लोग गिरफ्तार कर लिए गए। बताया जाता है कि इब्राहिमपुर पैक्स बूथ पर दोपहर 1 बजे के बरीब कुछ लोग आए और बूथ लूटने लगे। जब जवानों ने विरोध किया तो ये लोग उनसे भी भिड़ गए। इसमें तीन जवान घायल हो गए। वहीं, आरोपियों को किंजर थाने के हवाले कर दिया गया है।

पैक्स चुनाव को लेकर बक्सर में एक को मारी गोली
बक्सर जिले में भी अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सोमवार को नावानगर थाना क्षेत्र, रूपसागर और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक-एक लोगों को गोली मार दी गई। रोडरेज को लेकर नावानगर में युवक को गोली मारी गई है। युवक की स्थिति गंभीर है। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है, लेकिन स्थिति खराब है। वहीं, रूपसागर में आपसी विवाद में युवक को गोली मारी गई है। इसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामपुर-इजरी गांव की है। यहां पैक्स चुनाव को लेकर अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *