Gangrape in Patna Girl-Gangrapist Arrested-Bihar Aaptak

पटना की छात्रा से रात में 2 बार गैंगरेप, 3 लड़कों ने रेप के बाद घर ले जाकर दोस्तों के साथ फिर की दरिंदगी

पटना सिटी के बाइपास में 8वीं क्लास की छात्रा से एक रात में 2 बार गैंगरेप हुआ था। पहले गोलू और उसके 3 दोस्तों ने खेत में गैंगरेप किया। फिर प्रमोद अपने एक दोस्त मुकेश के घर लड़की को ले गया। वहां पर भी लड़की के साथ गैंगरेप हुआ। पांचों ने रातभर लड़की के साथ गंदा काम किया। ये खुलासा गुरुवार को पटना पुलिस ने किया है। इस हादसे के बाद से पूरे शहर में इस घटना को लेकर गुस्सा है।

गैंगरेप मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो सभी आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सभी के खिलाफ पाक्सो एक्ट केस दर्ज किया गया है। 2 जनवरी को बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला हनुमान मंदिर के नजदीक से कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा का वहीं के कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया था। बताया जा रहा है कि इसके बाद रात भर लड़की के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप किया। फिर उसे शनिचरा मंदिर के पास छोड़ दिया था।

पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कोचिंग और आसपास के CCTV कैमरों को भी खंगाला, वह अकेली जाते हुए दिखी। ज्यादा रात हो गई तो पुलिस ने कहा -ठंड ज्यादा है। रात भी ज्यादा हो गई है। सुबह ढूंढ लेंगे। सुबह बहन फटे कपड़ों में मिली। वह चल भी नहीं पा रही थी। घर वाले गोद में लेकर थाने ले गए।

मामला सामने आते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 3 दिनों के बाद पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीन आरोपी मुकेश कुमार, सुग्रीव कुमार और गोलू कुमार को धर-दबोचा है। गुरुवार को पटना सिटी एसपी (पूर्वी) संदीप सिंह ने बताया कि कोचिंग से लौटने के दौरान गोलू कुमार पीड़िता को बहलाया-फुसलाया और अपने साथ बगल के एक खेत में ले गया। वहां अपने दो दोस्तों प्रमोद एवं सुग्रीव को फोन कर बुलाया। फिर सभी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

2 जनवरी को बाइपास थाना क्षेत्र के जल्ला हनुमान मंदिर के नजदीक से कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग छात्रा का वहीं के कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया था।

प्रमोद अपने एक मित्र मुकेश के घर लड़की को ले गया। वहां भी उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर बाइपास थाना में 5 लोगों को नामजद किया गया था। बहन रोजाना सहेलियों के साथ कोचिंग से लौटती थी। 2 जनवरी की देर शाम तक नहीं आई तो मां ने चिंता जाहिर की।हम उसकी सहेलियों के घर गए, लेकिन नहीं मिली। परिवार वाले पुलिस के पास गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *