Patna Nagar Nigam Swachh Pandal Pratiyogita-Bihar News

शहर के सबसे अच्छे पंडाल को पटना नगर निगम देगा पुरस्कार, 28 तक होगा रजिस्ट्रेशन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए शहर में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पटना में दुर्गा पूजा में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है सभी पूजा पंडालों को इससे जोड़ने के लिए स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। शहर के सभी पूजा पंडाल इसमें भाग ले सकते हैं।

पंडालों को रजिस्ट्रेशन के लिए अपने अपने अंचल कार्यालय एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के पास आवेदन देना होगा। सभी पंडालों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी नियमों का पालन किया जाएगा। सभी नियम रजिस्ट्रेशन करने के समय ही पूजा पंडालों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। स्वच्छ पंडाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी पंडाल वालों को अपने अंचल में रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 28-09-2022
रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।
कंकड़बाग एवं बांकीपुर अंचल – 9264447416
पाटलिपुत्र अंचल – 9264447414
नूतन अंचल – 9264447413
आजिमाबाद अंचल – 9264447415
पटना सिटी अंचल – 9264447418

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई मापदंड रखे गए है। जिसके अतर्गत कई बिन्दुओं का पालन करना होगा।
पंडाल में 3 बिन ( डस्टबीन) की उपलब्धता
सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले पुन: उपयोग वाले मेटेरियल का उपयोग
पीने के पानी की पंडाल के आयोजकों द्वारा व्यवस्था
पंडाल के पास 500 मी सीमा में मोबाईल शौचालय का प्रबंधन
पंडाल से उत्पन्न गीले कचरे से कंपोस्ट
पंडाल के आस पास स्वच्छता बनाए रखें।
प्लास्टिक दानव का अंत
स्वच्छता कॉनर्र आदि का निर्माण।

(इसके साथ ही अन्य कई क्राइटेरिया भी रखी गई है, जिसके लिए पूजा पंडाल वालों को पटना नगर निगम के अंचल कार्यालय से संपर्क करना होगा।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *