दूसरा चरण: आज थमेगा चुनावी प्रचार, 16 सीएम देने वाले इलाके पर सबकी नजर

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार की शाम 5 बजे से थम जाएगा। मतदान तीन नवंबर (मंगलवार) को होना है। इस दिन 94 सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों पर कई राजनीतिक हस्तियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व राज्यपाल तक के संबंधी चुनावी मैदान में हैं। साथ ही उस क्षेत्र के मतदान पर भी सबकी निगाहे हैं, जिस इलाके ने 16 मुख्यमंत्री दिए हैं। जी हां, वैशाली, सारण, चंपारण और मगध क्षेत्र के मतदान पर सबकी नजर है।

यहां के मुख्यमंत्री हैं और इस चुनाव में भी चुन जाएंगे। इन्हीं इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे भी चुनाव लड़ रहे हैं। तेजस्वी यादव महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हैं। जबकि लालू के समधी और पूर्व सीएम दारोगा राय के बेटे और विधायक चंद्रिका राय भी परसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के भतीजे राकेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह से लालगंज मैदान में हैं।

94 सीटों पर 1463 प्रत्याशी मैदान में
दूसरे चरण की 94 सीटों पर 1463 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए 41362 बूथ बनाए गए हैं। जहां 28550285 लोग वोट डालेंगे। इनमें पुरुष 15033034 और 13516271 महिला वोटर हैं। जबकि 980 ट्रांसजेंडर हैं। इस चरण में आठ विधानसभा क्षेत्रों में चारा बजे तक ही वोटिंग होगी। इनमें कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम, मीनापुर, पारू, साहेबगंज, राघोपुर, अलौली, बेलदौर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *