पीएम ने सीवान की प्रियंका और मुंगेर के जयराम की तारीफ की, मन की बात में दोनों का बढ़ाया हौसला

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में दो बिहारियों की पहल की सराहना की। सीवान की प्रियंका पांडेय और मुंगेर के जयराम विप्लव के विभुतियों के प्रति प्रेम को देश भर के सामने लाया। दरअसल, नरेंद्र मोदी ने देश के 15 घरेलू पर्यटन स्थलों को घूमने की बात की थी। इस पर प्रियंका ने अपने घर से 15 किलोमीटर दूर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के पैतृक घर का दौरा किया। यहां उन्होंने राजेंद्र प्रसद की पुस्तकें पढ़ीं और जब महात्मा गांधी यहां आए थे तो उनकी तस्वीर को भी पीएम के साथ साझा किया। प्रियंका ने नमो एप पर यह पूरी जानकारी दी। पीएम ने कहा कि प्रियंका की यह पहल दूसरों को भी प्रेरित करेगी।

जयराम ने तारापुर के शहीदों की दी जानकारी
मुंगेर निवासी जयराम विप्लव ने अपने जिले के तारापुर निवासी शहीदों की जानकारी देशवासियों को दी। उन्होंने बताया कि तारापुर के कितने लोग आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की गोली से शहीद हो गए। जयराम विप्लव ने नमो एप पर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी 1932 में तारापुर निवासी वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, तभी अंग्रेजों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

कौन हैं जयराम विप्लव, जिसे पीएम भी करते हैं फॉलो
पीएम ने मुंगेर निवासी जिस जयराम विप्लव का मन की बात में जिक्र किया है, वो भातीय युवा मोर्चा के नेशनल एग्जीक्यूटिव मेंबर हैं। भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट भी हैं और पार्टी की ओर न्यूज डिबेट में भाग लेते रहते हैं। इनका घर तारापुर अनुमंडल के धौनी गांव में है। जयराम मास मीडिया के विद्यार्थी रहे हैं और ब्लॉगिंग में बड़ा नाम कमाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी ट्वीटर पर जयराम को फॉलो करते हैं। जानकारी के अनुसार जयराम एबीवीपी उत्तर पूर्व दिल्ली में प्रदेश सहमंत्री रहे चुके हैं। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई भागलपुर स्थित टीएनबी कॉलेज से हुई है। फिर ये दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई किए। लोकसभा चुनाव 2019 के समय बनारस और गोरखपुर के प्रभारी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *