पंजाब के नए सीएम का MeToo विवाद, राष्ट्रीय महिला आयोग ने की हटाने की मांग

पटना : पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर मी-टू (MeToo) विवाद फिर गहरा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पंजाब के नए मुख्यमंत्री को हटाने की मांग की है। रेखा ने सोनिया को लिखे पत्र में कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सम्मानीय व्यक्ति नहीं हैं, उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। रेखा ने बताया कि चरणजीत चन्नी के खिलाफ 2018 में MeToo मूवमेंट के दौरान आरोप लगे थे और पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। वहां की चेयरमैन धरने पर बैठीं थीं पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। रेखा शर्मा ने यह भी कहा कि चरणजीत सिंह को एक ऐसी पार्टी ने सीएम बना दिया, जिसकी प्रमुख एक महिला हैं।

क्या है चन्नी का विवाद
2018 में पंजाब कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर एक महिला अफसर को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा था। तब पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने मामले पर संज्ञान लिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चन्नी को माफी मांगने के लिए कहा था। फिर मामला दब गया था। पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही ट्विटर पर चरणजीत सिंह चन्न के खिलाफ ट्रेडिंग होने लगी। ट्विटर पर विरोधी दलों से लेकर नेटीजन्स ने #ArrestCharanjitChanni के हैशटैग से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *