राज कुंद्रा को मिली जमानत, पोर्नोग्राफी केस में हुए थे गिरफ्तार

पटना : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी के पति और बिजनेस राज कुंद्रा को मुंबई की कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनकी जमानत मंजूर हो गई। इन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया गया है। बता दें मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी के केस में जुलाई महीने में राजकुंद्रा को गिरफ्तार किया था। इस केस में मुंबई पुलिस ने 1400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। राज कंद्रा के वकील ने शनिवार को जमानत का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि जांच पूरी हो गई है और पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब राज कुंद्रा को जमानत दी जा सकती है। इधर, राज कुंद्रा ने कहा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत भी नहीं हैं। दूसरी पुलिस पहले दिन से कह रही है कि पूरे मामले में राज कुंद्रा ही मुख्य आरोपी हैं। पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा मोबाइल एप के जरिए अश्लील वीडियो बेचा करते थे।

पुलिस ने शिल्पा शेट्‌टी समेत 43 लोगों के लिए हैं बयान
पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी समेत 43 लोगों के बयान लिए हैं। पुलिस ने शिल्पा से कई दिन पूछताछ की है। हालांकि एक्ट्रेस ने पति के पोर्नोग्राफी के धंधे के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया था। शिल्पा ने पुलिस को बयान दिया था कि उनके पति क्या कर रहे थे, उसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। शिल्पा अपने पति की गिरफ्तारी के बाद काफी दिनों तक लाइमलाइट से दूर थीं, लेकिन अब वह मीडिया और टीवी शो में सामने आ रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *