RIP! पूर्व मुख्यमंत्री का दिल्ली में निधन, 5 दिन रहे थे बिहार के मुख्यमंत्री

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। सतीश प्रसाद लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली। इनके निधन पर बिहार के राजनीति गलियारे में शोक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम बड़े और छोटे नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। साथ ही उनके व्यक्तित्व की सराहना की। बता दें सतीश प्रसाद सिर्फ पांच दिन सूबे के मुख्यमंत्री रहे थे। बिहार में इतने कम समय तक कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा।

महामाया प्रसाद के बाद बने थे मुख्यमंत्री
सतीश प्रसाद सिंह से पहले महामया प्रसाद सिन्हा मुख्यमंत्री थे। 1967 में जब गैर कांग्रेसी सरकार बनी तो जनक्रांति दल के महामाया प्रसाद को मुख्यमंत्री बनाया गया था। 330 तक यह मुख्यमंत्री रहे और फिर इन्हें पद से हटना पड़ा था, जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी के नेता सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री और पांच दिन बाद ही इन्हें हटाया गया। फिर बीपी मंडल मुख्यमंत्री बने और 31 दिन तक यह मुख्यमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *