Samastipur RJD Leader Vijay Mahto Murder-Bihar Aaptak

समस्तीपुर में राजद नेता व पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या, कई बिंदुओं पर हो रही जांच

पटना। बिहार में अपराध व हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी की बड़ी खबर समस्तीपुर जिले से आ रही है। खबर है कि समस्तीपुर के रोसड़ा थाना इलाके में आरजेडी के नेता विजय महतो की अपराधियों ने हत्या कर दी है। विजय महतो चकथात पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष भी थे। 40 वर्षीय विजय महतो की हत्या अपराधियों ने गला रेत कर कर दी है।

जानकारी के अनुसार पैक्स अध्यक्ष विजय महतो खैरा गांव के रहने वाले थे और वह यहीं पर स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक के तौर पर भी काम कर रहे थे। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को आज सुबह उस वक्त हुइर्, जब उन्होंने सीएसपी सेंटर के पास ही विजय महतो का शव देखा। विजय महतो का शव उनके घर से तकरीबन आर्य किलोमीटर दूर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। हालांकि स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, अब देखना है पुलिस अपनी जांच में किस नतीजे पर पहुंचती है।

पैक्स अध्यक्ष खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो अपने पैक्स गोदाम ऑफिस के लिए देर शाम निकले थे। नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन वह नहीं मिले। सुबह होते ही कार्यालय के पीछे उनका शव मिला। शव मिलने से पंचायत में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोग पुलिस के वरीय पदाधिकारी की आने की मांग करने लगे। अभी तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *