राजद के प्रदेश अध्यक्ष बोले-अतिउत्साहित नहीं हों कार्यकर्ता, कल का इंतजार करें

पटना : बिहार चुनाव में एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद राजद कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। सोमवार को पार्टी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता इकट्‌ठा भी हो गए। इसकी भनक लगते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि कल परिणाम आने का इंतजार कीजिए। अतिउत्साहित नहीं होना है। हम कल जश्न मनाएंगे, लेकिन परिणाम आने के बाद। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से बयानबाजी से बचने की बात कही।

एक दिन पहले रविवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा था- कार्यकर्ता संयम बनाए रखें और कुछ ऐसा नहीं करें जिससे आम जनता को परेशानी हो। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा- हर्ष फायरिंग, पटाखा नहीं फोड़ें। कुछ गड़बड़ होने पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस अपने विधायकों पर रख रही नजर
इधर, कांग्रेस नेतृत्व द्वारा दो नेताओं को बिहार भेजा गया है। ताकि वो पार्टी के विधायकों पर नजर रख सकें। दरअसल, उन्हें डर है कि मध्यप्रदेश की तरह भाजपा कहीं उनके विधायकों को खरीद न लें, इसलिए सोनिया गांधी ने रणदीप सूरजेवाल और अविनाश पांडेय को बिहार भेजा है। इधर, राजद में भी अपने विधायकों के टूटने का डर मना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *