बिहार में घोटाला ही घोटाला : सरकारी खजाने में जमा करने की जगह अफसरों ने अपने खाते में डाल लिए 299 करोड़, कई विभाग में खेल

पटना : बिहार में अफसरों की रिश्वतघोरी तो हमेशा चर्चा में रहती है, लेकिन इस बार 5 अफसरों ने सरकारी खाते को चूना लगाया है। भू-अर्जन विभाग के पांच पदाधिकारियों ने 299.65 करोड़ रुपए सरकारी खाते में नहीं डालकर अपने निजी खाते में डाल दिया। इसका खुलासा सोमवार को सीएजी ने किया। बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में सीएजी रिपोर्ट सब्मिट हुई, जिसमें अफसरों के कारनामे को भी बताया गया। साथ ही इसकी विजिलेंस जांच की अनुशंसा की गई।

राजस्व व भूमि सुधार विभाग में खेल
सीएजी रिपोर्ट में राजस्व व भूमि सुधार विभाग में भी गड़बड़ी का जिक्र किया गया है। इस विभाग में करीब 755.25 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का जिक्र है। बताया गया है कि यह अतिरिक्त मुआवजा विभाग में जमा नहीं करने से संबंधित है। खान व भूतत्व विभाग को भी अफसरों की लापरवाही से 16 करोड़ रुपए का चूना लगाया गया है। इसके अलावा रोहतास में पत्थर के खदानों की बंदोबस्ती के तहत 196.27 करोड़ रुपए वसूल नहीं किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *