सीएम नीतीश को देखकर गाना गाने लगा शख्स, कहा-आई लाइक यू

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को एक दिलचस्प वाक्या हुआ। एक फरियादी मुख्यमंत्री को देखकर गाना गाने लगा। बुजुर्ग शख्स ने कहा कि सर आई लाइक यू। आई रिक्वेस्ट यू। इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि गीत गाने की जरूरत नहीं है। समस्या क्या है ये बताइए? बुजुर्ग फरियादी ने बताया कि एक नवंबर 1990 से स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहा हूं। मैं बहुत गरीब हूं और मेरी ज्वाइनिंग 1990 में कर्मचारी के रूप में हुई। मेरी बहाली कराई जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उनके पत्र को अधिकारियों को भेज दिया। साथ ही बुजुर्ग फरियादी को कहा कि वह अधिकारियों के सामने अपनी बात रखें। बता दें इस जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण, एससी-एसटी कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी, आईटी, कला-संस्कृति एवं युवा, वित्त, श्रम संसाधन और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतों को सुने। मुख्यमंत्री ने 200 फरियादियों की समस्याओं को सुना।

पिछले जनता दरबार में आए थे 153 फरियादी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिछले जनता दरबार में 153 फरियादी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की शिकायत सुनी थी और निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजा था। साथ ही अधिकारियों को जल्द समस्याओं का निदान करने का आदेश दिया था। बता दें जनता दरबार हर सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *