लड़की को देखते सगाई छोड़ भागा लड़का, फिर लड़की ने रखी शर्त तो लड़के वालों के छूटे पसीने

पटना : पटना में एक रिंग सेरेमनी में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पहले लड़के ने सगाई तोड़ी और फिर लड़की ने उसके घर वालों को सबक सिखाया। अथमलगोला थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत की एक लड़की की शादी अलावलपुर निवासी और सरकारी नौकरी कर रहे युवक से तय थी। बाढ़ में गेस्ट हाउस में दोनों की रिंग सेरेमनी थी। इसमें लड़की जैसे ही लड़के को अंगूठी पहनाने के लिए पहुंची तो लड़का वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के वालों का पीछा किया और मोकामा बाइपास में पकड़ लिया। मामला बढ़ा तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लड़का और लड़की पक्ष थाने लाया और फिर दोनों की बात सुनी। थाने में ही घंटों ड्रामा चलने के बाद लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और सगाई में खर्च हुए पैसे की मांग करने लगी। काफी समझाने के बाद लड़का पक्ष सगाई में खर्च हुए पैसों के लिए 50 हजार रुपए लड़की पक्ष को दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ।

बहू के अवैध संबंध के शक में हत्या पर हत्या
गुरुग्राम में अवैध संबंध के शक में पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर हत्या का जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंध होने के शक में उसने हत्याएं की हैं। आरोपी ने अपनी बहू, किराएदार, किराएदार की पत्नी और उसके दो बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *