शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर खुद दी जानकारी, गौतम गंभीर के रिएक्शन ने पाकिस्तानियों को चौंकाया

पटना : पाकिस्तान क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इसकी जानकारी खुद अफरीदी ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- मैं गुरुवार से स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा था। मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने जांच कराई और बदकिस्मती से मैं कोविड-19 पॉजिटिव हूं। जल्दी स्वस्थ होने की दुआओं की जरूरत है। इंशाअल्लाह। खिलाड़ी के इस ट्वीट के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने ट्वीट किया- मैं नहीं चाहता कि कोई भी इस वायरस से संक्रमित हो। अफरीदी और मेरे राजनीतिक मतभेद हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो। इसके बाद पाकिस्तान फैंस ने कहा कि उन्हें गंभीर से यह उम्मीद नहीं थी। हालांकि कई लोगों ने गंभीर को धन्यवाद भी कहा है।

अफरीदी का क्रिकेट कॅरियर
शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के लिए 1998 से 2018 तक क्रिकेट मैच खेले हैं। खिलाड़ी ने 27 टेस्ट मैच में 1716 रन बनाए हैं। जबकि 98 विकेट लिए हैं। पाक टीम का कई बार नेतृत्व भी किया है। इसके अलावा चैरिटी में भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने नाम पर एक संस्था भी चलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *