पटना। कहते हैं, “हार वही मानता है जो कोशिश छोड़ देता है।” बिहार के बेगूसराय की रहने वाली सौम्या कुमारी ने इस बात को अपनी मेहनत से सच साबित कर दिखाया। 70वीं BPSC में Revenue Officer के पद पर अंतिम चयन पाने वाली सौम्या की सफलता किसी एक परीक्षा की कहानी नहीं, बल्कि लगातार संघर्ष, आत्मविश्वास और अनुशासन की मिसाल है।
सौम्या की शुरुआती पढ़ाई St. Paul’s School, Begusarai और St. Joseph Public School से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) से English Literature में स्नातक किया। कॉलेज के दिनों में वह NCC Cadet भी रहीं, जिसने उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित किया।
ग्रेजुएशन के बाद सौम्या ने सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। शुरुआत में उनका लक्ष्य CDS (UPSC) था। उन्होंने SSB Interview तक का सफर तय किया, लेकिन Conference Out हो गईं। यह उनकी पहली बड़ी असफलता थी। कई लोग यहीं रुक जाते हैं, लेकिन सौम्या ने इस हार को अपनी सबसे बड़ी सीख बनाया। उन्होंने अपने Communication Skills, Personality और Confidence पर लगातार काम किया।
सौम्या ने इसके बाद बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं पर पूरा फोकस किया। Bihar SI और 69वीं BPSC के सभी चरण (Prelims, Mains और Interview) सफलतापूर्वक पार किए, लेकिन 69वीं BPSC की अंतिम मेरिट सूची में सिर्फ 3 अंकों से चयन से चूक गईं।*ल
इतनी करीब पहुंचकर भी चयन न होना किसी भी अभ्यर्थी के लिए बेहद कठिन होता है। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। निराशा को अपनी ताकत बनाया और एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरीं। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और 70वीं BPSC में Revenue Officer के पद पर उनका चयन हो गया।

सौम्या की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उनकी पूरी तैयारी Self Study पर आधारित रही। सौम्या ने महंगे कोचिंग संस्थानों पर निर्भर होने के बजाय…
- Free YouTube Channels
- ChatGPT
- Google Search
- Standard Books
- Previous Year Questions
- Mock Tests
का सही उपयोग किया और अपनी पढ़ाई को लगातार बेहतर बनाती रहीं।
इस पूरे सफर में उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा और मार्गदर्शक उनकी बड़ी बहन रहीं, जो स्वयं Bihar Sub Inspector हैं। उनकी सही सलाह और परिवार का सहयोग सौम्या की सफलता की मजबूत नींव बना। योग, Calligraphy और Mehndi Designing जैसी उनकी रुचियों ने भी उन्हें मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक बनाए रखा।
📚 BPSC Preparation Strategy
✅ Prelims
- सबसे पहले BPSC Syllabus को गहराई से समझा।
- NCERT (Class 6–12) से मजबूत बेस तैयार किया।
- History, Polity, Geography, Economy और Bihar Special पर विशेष फोकस रखा।
- Current Affairs के लिए Monthly Magazines और PYQs का नियमित अध्ययन किया।
- Telegram पर उपलब्ध Free Mock Tests से लगातार Practice की।
✍️ Mains
- रोजाना Answer Writing Practice की।
- उत्तरों में Diagram, Flow Chart और Graph का प्रभावी उपयोग किया।
- Standard Books से Quality Notes तैयार किए।
- Time Management के लिए PYQs को निर्धारित समय में हल किया।
Interview
- Peer Group बनाकर Daily Discussion किया।
- Current Affairs पर नियमित बातचीत की।
- Knowledge के साथ-साथ Personality और Confidence पर भी बराबर ध्यान दिया।
अगर आप भी BPSC, UPSC, SSC, Banking या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस कहानी को याद रखिए—
Consistency, Self Study और Self Belief कभी बेकार नहीं जाते।












