सुशांत केस : मुंबई पुलिस बोली- हत्या में कई हस्ती शामिल हैं ; ऊपर से है काफी प्रेशर, वीडियो वायरल

पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच में शुरू से ही मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक शख्स खुद को मुंबई पुलिस का आदमी बता रहा है। वायरल वीडियो में शख्स कह रहा है -उसे अपनी पहचान छुपानी होगी। अगर, ऐसा नहीं किया तो उसकी जॉब और फैमिली दोनों मुश्किल में आ जाएगी। शख्स कहा रहा है- मुंबई पुलिस बुरी नहीं है, लेकिन उन पर बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कुछ लोगों का दबाव है। आगे उसने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उसका मर्डर हुआ है। इसमें कई बड़े लोग शामिल हैं। यही कारण है कि मुंबई पुलिस दबाव में है। हालांकि इस वीडियो की सत्यतता की पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो में मौजूद शख्स सच में मुंबई पुलिस का आदमी है या फिर फेक वीडियो तैयार किया गया है।

मुंबई का ऑटो ड्राइवर बिहार पुलिस को अपनी गाड़ी देने को था तैयार
सुशांत केस की जांच करने मुंबई पहुंची बिहार पुलिस को एक गाड़ी तक नहीं मुहैया कराई गई थी। इस खबर के सामने आने के बाद मुंबई का एक ऑटो ड्राइवर बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को फोन कर कहता है, सर मैं बिहार पुलिस की मदद करना चाहता हूं। मैं अपने ऑटो में बैठाकर बिहार पुलिस के जरिए इस केस की जांच कराने में आपकी मदद करना चाहता है। इसके अलावा एक और शख्स ने कहा कि वह अपना घर बिहार पुलिस को रहने के लिए देना चाहता है, जहां इंटरनेट, लैपटॉप और हर जरूरी सुविधाएं हैं। इस बात का जिक्र बिहार डीजीपी ने एक चैनल के इंटरव्यू में किया था। बता दें सुशांत के फैंस लगातार इस केस की सच्चाई बाहर लाने वालों की मदद करने को तैयार हैं। हर शख्स अपनी पहचान छुपाकर केस की तहकीकात करने वाले लोगों की मदद को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *