सुशांत केस : अपने ही जाल में फंसी रिया चक्रवर्ती, सीबीआई ने पूछे ये 10 सवाल

पटना : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में शुक्रवार को सीबीआई टीम ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। इसमें सीबीआई ने रिया से 10 सवाल पूछे। हालांकि रिया ने उन सवालों का क्या जवाब दिया, यह भी सामने नहीं आया है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार रिया से जो 10 सवाल पूछे गए हैं वो हैं – 1. आपको सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बारे में किसने बताया? उस समय आप कहां थीं?
2. सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या आप उनके बांद्रा स्थित घर गईं थीं? अगर, नहीं तो क्यों, कब और कहां आपने शव को देखा?
3.आपने सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग क्यों की थी? क्या आपको कुछ गड़बड़ लगी थी?
4.आपका सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के साथ कैसा रिश्ता था?
5.क्या आप झगड़े के बाद सुशांत का घर छोड़कर चली गईं थीं।
6. क्या इस दौरान सुशांत ने आपसे बात करने की कोशिश की थी? क्या आपने उनके कॉल और मैसेज को इग्नोर किया? अगर, हां तो ऐसा क्यों किया? आपने उन्हें ब्लॉक क्यों किया था?
7. क्या सु़शांत सिंह राजपूत ने उनके परिवार के किसी सदस्य से बात करने की कोशिश की थी? किस बारे में बात करने की कोशिश की थी?
8.सुशांत किन स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे? उनका क्या इलाज चल रहा था? डॉक्टरों, साइकैट्रिस्ट और मेडिटेशन वालों की डिटेल दीजिए।
9. आप 8 जून को सुशांत सिंह राजपूत का घर छोड़कर क्यों गई थीं?
10. सुशांत का घर छोड़ने के बाद क्या आपपने 9 से 14 जून के बीच उनसे बात की थी? अगर, हां तो क्या बात की और अगर नहीं तो क्यों?


फिलहाल आगे भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ जारी रहेगी। इसके अलावा ईडी और एनसीबी भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। जैसा की सुशांत के पैसों के गबन के मामले में ईडी पहले भी रिया से पूछताछ करती रही है। वहीं, ड्रग्स एंगल आने के बाद एनसीबी भी अब रिया से पूछताछ करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *