सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां पटना की गंगा में हुईं विसर्जित, बहन ने एक्टर के फैंस को दिया ये संदेश

पटना : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गुरुवार की दोपहर पटना की गंगा में विसर्जित हुईं। एक्टर के पिता केके सिंह, बहन श्वेता सिंह कीर्ति समेत तमाम परिजनों ने सुशांत को अंतिम विदाई दी। साथ ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैंस को एक प्यारा संदेश दिया। श्वेता ने पोस्ट लिखा है- जब मैंने निर्वाण (यानी अपने बेटे) को खबर दी कि मामू अब नहीं हैं, उसने कहा-लेकिन वह आपके दिल में जीवित हैं। जब एक पांच साल का बच्चा ऐसा कह सकता है… सोचें कि हम सभी को कितना मजबूत होना चाहिए। हर कोई मजबूत रहें। विशेष रूप से सुशांत के प्रशंसक। कृप्या समझें कि वह हमारे दिन में रहता है और वह हमेशा रहेगा। कृप्या ऐसा कुछ भी मत करें, जिससे उसकी आत्मा को ठेस पहुंचे… मजबूत बनें।

पटना में ही हुआ था जन्म, पढ़ने में थे काफी तेज
सुशांत सिंह राजपूत का जन्म पटना में ही हुआ था। वे पटना में पले-बड़े हैं। संत कैरेंस स्कूल से पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली चले गए थे। यहां आगे की पढ़ाई की और एआईईईई में ऑल इंडिया सातवां रैंक लाया। हालांकि उन्होंने बीटेक कंप्लीट नहीं किया। दो सेमेस्टर पहले ही उन्होंने कॉलेज ड्रॉप कर दिया था। इसके बाद वह थिएटर करने लगे और फिर टीवी सीरियल में काम किया। पवित्र रिश्ता से उनकी पहचान बनी और यहीं से वह सिल्वर स्क्रीन तक पहुंचे। सुशांत ने 2013 में काई पो छे फिल्म की। इसके बाद कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की। जिनमें एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, छिछोरे, पीके आदि शामिल हैं।

चार बहनों में इकलौते भाई थे सुशांत
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों में इकलौते भाई थे। सुशांत की एक बहन मुंबई में ही रहती हैं। जबकि श्वेता सिंह कीर्ति अमेरिका में रहती हैं। कल ही वह अमेरिका से आई हैं। अमेरिका से नहीं लौटने की वजह से सुशांत के देह संस्कार में वह शामिल नहीं हो पाई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *