विधान परिषद की सदस्यता से सुशील मोदी का इस्तीफा, 12 को रास की लेंगे शपथ

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति को भेजा है और उसमें राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने का कारण बताया है। अब वह 12 दिसंबर की शाम 4 बजे संसद भवन में राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे। सुशील मोदी को उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वैंकेया नायडु शपथ दिलाएंगे। सुमो अपने शपथ ग्रहण के लिए शुक्रवार को दिल्ली जाएंगे।

तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर बोला हमला
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट मामले को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्ववीट किया-लूट से बनी लुटेरी सरकार में लुटेरों और गुंडों की अपार बहार हो। महाजंगलराज का महाराज और उनका संरक्षक अपराध की इस बहार पर मौन क्यों? कुछ बोलो महाराज अन्यथा मीडिया सवाल पूछेगी? इतिहास के बासी पन्ने सूंघने वालों, क्या इसका जवाब 50 वर्ष पहले के मुख्यमंत्री देंगे?

राबड़ी बोलीं-गुंडों को रोकिए
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राबड़ी ने बुधवार को दरभंगा में स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट और नीतीश की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। राबड़ी ने नीतीश के चुनावी स्लोगनों के सहारे तंज कसा और कहा कि बिहार के महासुशासनी महाजंगलराज में महालूट, महाडकैती, महाहत्याओं की खौफनाक महाबहार है। महासमीक्षा बैठक की महानौटंकी छोड़ अपने गुंडों को रोकिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *