तेजस्वी ने जीत का दावा किया, चिराग बोले- जब सीएम का वोट बैंक नहीं रहा तो बाकियों का क्या

पटना : बिहार में अब सभी दलों की निगाह तीसरे चरण के मतदान पर है। यानी सीमांचल पर नजरें टिकी हैं। इसको लेकर दलों के अपने-अपने दावे भी हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सीमांचल से लोगों के पलायन को हम रोकेंगे। वहां बाढ़ की भी समस्या है। जिस पर सरकार ने कोई काम नहीं किया।

इससे पहले तेजस्वी ने कहा कि दोनों चरणों के चुनाव को हम जीत रहे हैं। इस बार नीतीश की विदाई तय है। तीसरे चरण में भी जनता हमें बढ़-चढ़कर वोट देने वाली है। सीमांचल की जनता नीतीश सरकार से ऊब चुकी है। विदित हो कि तीसरे चरण का चुनाव सात नवंबर को होना है। इसके बाद 10 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी होगा।

लोजपा ने तेजस्वी को दिया जवाब
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सूबे में लोजपा और बीजेपी को दोनों चरणों में बहुत मिली है। हम दोनों मिलकर सरकार बना रहे हैं। कोई गलतफहमी में नहीं रहे। सीमांचल में जब मुख्यमंत्री का वोट बैंक नहीं रहा तो बाकियों का क्या बात करें। तभी तो मुख्यमंत्री वहां बार-बार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चिराग ने कहा कि सीमांचल में इस बार किसी दल का समीकरण काम नहीं करेगा। इस क्षेत्र की जनता सिर्फ पलायन और रोजगार के मुद्दे पर वोट करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *