अनलॉक होते पुलिस के उड़े होश; बोले-ऐसे में तो फिर लॉकडाउन लग जाएगा, सुबह से काटे जा रहे चालान

पटना : बिहार में अनलॉक शुरू हो चुका है। बुधवार से बाजार पूरी तरह खुल गया। निजी कार्यालय और आवागमन को भी सुचारू कर दिया गया, जिसके बाद राजधानी पटना में सोशल डिस्टेंसिंग भंग हो गई। लोग मास्क भी नहीं पहन रहे। शहर की स्थिति हो गई है कि खुद पुलिस वाले चालान काटते-काटते थक गए हैं। एएसआई मिथिलेश कुमार ने बताया कि सुबह से मास्क और वाहन चेकिंग अभियान में लगातार चालान काटे जा रहे हैं। फिर लोग नहीं मान रहे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क तो बिल्कुल नहीं दिख रहा। अधिकांश लोग सामान्य काम के लिए और बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं। अब लोग इन दो चीजों का पालन नहीं करेंगे तो फिर से लॉकडाउन लग सकता है।

शाम 7 बजे सुबह 5 बजे तक की नाइट कर्फ्यू जारी
बता दें मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन खत्म किए जाने और अनलॉक की जानकारियां दी थी। उन्होंने बताया कि नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक पूर्व की तरह नाइट कर्फ्यू रहेगा। यानी पाबंदियां जारी रहेंगी। दुकानें शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी। अगले एक सप्ताह तक नई व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद सरकार को नई कदम उठा सकती है।

स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
मुख्यमंत्री ने एक और ट्वीट किया। इसमें लिखा-ऑनलाइन शिक्षण कार्य किए जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की जरूरत है। स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था अगले एक हफ्ते तक लागू रहेगी। एक हफ्ते के बाद फिर आपदा प्रबंध समूह की बैठक होगी। उसके बाद छूट की सीमा बढ़ाई जा सकती है।

कोविड गाइडलाइन की मॉनिटरिंग करेंगे डीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में कोविड-19 से जुड़ी सभी गाइडलाइन का पालन सभी डीएम अपने-अपने जिले में कराएंगे। गाइडलाइन की मॉनिटरिंग वो अपने स्तर से करेंगे। जिलों में धारा 144 लागू कराने की जिम्मेदारी होगी। बता दें सूबे में लॉकडाउन को 4 बार बढ़ाया जा चुका है। अब आठ जून को यह खत्म हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *