पटना का वो आश्रय स्थल, जहां फ्री में ठहरने की सुविधाएं देखकर खुश हो जाएंगे

पटना : सर्दियों में रात में ठहरने की परेशानी को देखते हुए पटना नगर निगम ने जबर्दस्त इंतजाम किए हैं। वो भी बिल्कुल मुफ्त। नगर निगम ने एक आश्रय स्थल की शुरुआत की है, जहां 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। 50 लोगों के रहने का मुफ्त इंतजाम है और 30 रुपए में खाना और आरओ का पानी भी दिया जा रहा है। नगर निगम के अजीमाबाद अंचल अंतर्गत गायघाट में भी एक आश्रय स्थल बनाया गया है। यहां इंवर्टर, टीवी, मच्छरदानी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, ठंड से बचाने के लिए ब्लोअर, शौचालय और स्नानघर भी हैं। बता दें यह आश्रय स्थल गायघाट डंका इमली स्थित गांधी सेतु के नीचे बना है।

Advt Grt Studio

इन इलाकों में है आश्रय स्थल की जरूरत
पटना के सुल्तानगंज, बहादुरपुर, बाजार समिति, मालसलामी, कुम्हरार, मीनाबाजार सब्जी मंडल, गुलजारबाग मंडी, दीदारगंज, गुलजारबाग स्टेशन के पास आश्रय स्थल बनाने जाने की जरूरत है। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आश्रय स्थल की साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यहां ठहरने वालों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्वादिष्ट और शुद्ध खाना खिलाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *