वो महिला आईपीएस, जिसने सीएम उमा भारती को गिरफ्तार किया था, हर 6 महीने में ट्रांसफर हो जाता है

पटना : साल 2003-2004 में मध्यप्रदेश (एमपी) की मुख्यमंत्री रहीं उमा भारती को गिरफ्तार करने वाली महिला आईपीएस डी रूपा मौदगिल फिर चर्चा में हैं। इस महिला आईपीएस का हाल में ट्रांसफर हो गया। कर्नाटक में गृह विभाग से हैंडलूप एम्पोरियम में इनका ट्रांसफर हुआ और डी रूपा मौदगिल की बहादुरी चर्चा होने लगी। ट्रांसफर के पीछे की वजह हर बार की तरह उनकी ईमानदारी थी। उन्होंने एक बड़े अफसर के कथित भ्रष्टाचार को खुलासा कर दिया था। बता दें 20 की नौकरी में डी रूपा मौदगिल का 40 बार ट्रांसफर हो चुका है। यह कहती हैं कि हर छह महीने पर उनका ट्रांसफर हो जाता है।

यूपीएससी में आईएएस मिलने पर आईपीएस चुना
डी रूपा मौदगिल ने यूपीएसएसी की परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल की थी। इन्हें आईएएस का पद मिला, लेकिन इन्होंने उसे ठुकराकर आईपीएस चुना। यह एक बेहतरीन शार्प शूटर हैं। इसके अलावा भारतनाट्यम डांसर और कमाल की सिंगर भी हैं। इन्होंने कन्नड फिल्म में गाना भी गाया है। कई तरह के सम्मान से नवाजी जा चुकी हैं। इनकी शादी 2003 में आईएएस अफसर मुनीश मुदील से हुई है। डी रूपा मौदगिल की छोटी बहन रोहिणी दिवाकर भी 2008 बैच की आईआरएस ऑफिसर हैं।

ट्रांसफर से नहीं पड़ता फर्क
डी रूपा मौदगिल का कहना है कि उनको ट्रांसफर से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मैं हमेशा से आवाज उठाती रही हूं और आगे भी कभी पीछे नहीं हटूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *