Pawan Singh Second Wife Jyoti Singh-Bihar Aaptak

यही हैं पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह, जिनसे तलाक ले रहे भोजपुरी स्टार

पटना। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बारे में बड़ी खबर आ रही है। पवन सिंह अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने वाले हैं। पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति से तलाक के लिए बिहार के आरा कोर्ट में अर्जी भी दे दी है। गुरुवार को आरा फैमिली कोर्ट में ज्योति सिंह तो पहुंची थी, पर पवन नहीं पहुंच पाए। आरा कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जज ने पवन सिंह के अनुपस्थित होने के कारण इस मामले की सुनवाई 26 मई तक के लिए टाल दी है।

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ एक अरसे से कुछ ठीक नहीं चल रही है। पहली पत्नी की मौत के छह महीने बाद ही पवन सिंह ने ज्योति से दूसरी शादी की थी, पर अब यह रिश्ता भी खत्म होने वाला है। पवन सिंह ने तलाक के लिए बिहार के आरा कोर्ट में अर्जी दी है। गुरुवार को आरा फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पहुंची थी। हालांकि पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। इन दोनों के बीच एक अरसे से रिश्ते में खटास की बात कही जा रही है।

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के अधिवक्ता विष्णुधर पांडेय ने मीडिया को बताया कि शादी के बाद पवन सिंह पत्नी के साथ अत्याचार करते थे। पवन सिंह ने 2018 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के मिढि थाना के मिढि गाँव के रहने वाले रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से धूम धाम से शादी की थी। ज्योति सिंह से भी बात करने की कोशिश की गयी, पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/CRF3B9QDEeQ/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
https://www.instagram.com/p/CMeKYrqD0yh/?igshid=YmMyMTA2M2Y=
https://www.instagram.com/p/CcFUBf5pxSa/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्टर व सिंगर पवन सिंह पर ज्योति के साथ मारपीट और अन्य प्रकार से प्रताड़ित करने का आरोप लग चुका है। कहा जा रहा है कि पवन के साथ रिश्ते खराब होने के बाद से दम्पत्ति लम्बे अरसे से एक दूसरे से अलग रह रहे थे। आरा कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान जज ने पवन सिंह के अनुपस्थित रहने को लेकर मामले की सुनवाई 26 मई तक के लिए टाल दिया है। अब देखना है अगले महीने इस मामले पर क्या होता है, सबकी निगाहें अभी इस खबर पर लगी हैं।

‘लॉलीपॉप लागेलु’ से रातों-रात सुपरस्टार बने पवन सिंह की जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पवन सिंह भोजपुरी के पावर एक्टर और सिंगर माने जाते हैं। 

https://www.instagram.com/reel/CRLIe1DjnGN/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

ज्योति सिंह के साथ पवन की शादी 2018 में हुई थी। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की 2015 में मौत हो जाने के बाद उन्होंने ज्योति से शादी की थी। शादी के छह महीने बाद ही पहली पत्नी ने सुसाइड कर लिया था। हालांकि दूसरी शादी के बाद भी दोनों के रिश्ते ज्यादा दिनों तक सुगम नहीं रह पाए। अब इसी कारण पवन और ज्योति दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। उनके तलाक पर अब अगले महीने फिर से सुनवाई होगी। पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा रहा है, अक्षरा सिंह के साथ पवन सिंह के झगड़े जगजाहिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *