सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में यह नया मोड़ बहुत कुछ कहता है!

पटना। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत मामले ने यू-टर्न ले लिया है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर FIR दर्ज होने के बाद यह मर्डर मिस्ट्री (Murder Mystery) से अब सिम्पल सुसाइड (Suicide) का केस बन गया है। यह मोड़ क्यों और कैसे आया होगा, इसपर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ प्वाइंट पर गौर जरूरी है।

कुछ बातें जो खटक रही हैं…
*** लगभग डेढ़ महीने बाद सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि इस बीच उनके परिवार ने मुंबई जाकर अपने स्तर से जांच-पड़ताल की होगी और तब जाकर किसी एक्सपर्ट से सलाह-मशविरा कर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह सब पूरी तरह सोच समझकर लिया गया कदम है, शायद इसलिए सुशांत की फैमिली को सामने आने में डेढ़ महीने लग गए।
*** नेपोटिज्म व बड़े-बड़े नामों पर से पूरे देशवासियों का ध्यान हटाने के लिए रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है। एफआईआर में दर्ज कुछ बातें भले सही हो, इसलिए पूरा का पूरा मामला सही लगता होगा। पर, सिर्फ रिया अकेले इतना बड़ा गेम प्लान कभी नहीं कर सकती।
*** सुशांत की फैमिली पर मुंबई के रास्ते डी-गैंग से कोई धमकी मिली हो, जिसके बाद सुनियोजित तरीके से रिया को बलि का बकरा बना दिया गया। ऐसे भी बड़े-बड़े खेल में छोटे-मोटे लोगों को बकरा बनाया जाना आम है।
*** जो रिया चक्रवर्ती कुछ दिन पहले ट्वीट कर खुद को सुशांत की गर्लफ्रेंड बता चुकी हो और गृहमंत्री से सीबीआई जांच तक की मांग कर चुकी हो सिर्फ यह जानने के लिए सुशांत ने आखिर सुसाइड क्यों किया? वो अब खुद आरोप के घेरे में, यह बात भी थोड़ी अटपटी लग रही है।
*** बॉलीवुड के बिगीज ने एक साथ मिलकर इस मामले को रफा दफा करने का प्लान बनाया होगा, जिसकी बुनियाद यह एफआईआर कॉपी ने रख दी। सिर्फ एक सुशांत के लिए पूरा बॉलीवुड तबाह नहीं हो सकता और इसलिए कुछ ऐसा प्लांट किया गया जिससे सुशांत को न्याय भी मिल जाए और बॉलीवुड की इमेज भी न खराब हो।
*** किसी बड़े या बड़े गैंग के इशारे और सपोर्ट से ही रिया चक्रवर्ती सुशांत की ज़िन्दगी में आई। सबकुछ ठीक वैसा ही हुआ जैसा वो लोग चाहते थे। प्लान कुछ ऐसा किया गया कि किसी भी हाल में शक उन लोगों पर न हो। फंसना भी हो तो रिया पर गाज गिर जाए और अब वही हो रहा है।
*** चांद-तारों से बातें करने वाला शख्स इतना कमजोर और असहाय कैसे हो सकता है कि कोई लड़की उसके दिलो-दिमाग पर इस कदर हावी हो जाए कि वो अपना घर बार भी भूल जाए। इतने कॉन्टैक्ट और पहुंच तो जरूर रही होगी कि रिया जैसों के चंगुल से चुटकियों में निकल जाता। पर, एफआईआर के अनुसार रिया सुशांत को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले चुकी थी।
*** या फिर इस मामले को अभी सुसाइड को रूप देकर जांच पड़ताल करने के बाद इसे मर्डर तक पहुंचाई जाए। सीबीआई जांच के लिए महज ये एक नींव हो, जरिया हो।
(फिल्मी कलाकारों से हुई गासिप व उनके आकलन पर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। अब सबकुछ दुबारा पुलिस जांच पर डिपेंड करता है। बस जो भी सच है सामने आ जाए। सुशांत के फैन्स को सच जानने का पूरा हक है।)

Sanjeet Narayan Mishra
यह पोस्ट पत्रकार संजीत मिश्रा ने लिखा है। इसे हमने उनके फेसबुक वाल से लिया है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *