टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ ने किया सुसाइड, मरने से कुछ घंटे पहले डांस वीडियो किया था अपलोड

पटना : सोशल मीडिया स्टार सिया कक्कड़ ने बुधवार की रात अपने घर में सुसाइड कर लिया। सिर्फ 16 साल की सिया ने दिल्ली के प्रीत विहार स्थित अपने घर में फंदे से झुलकर जान दे दी। सिया ने अपनी जान देने से कुछ घंटे पहले ही एक डांस वीडियो अपलोड किया था। हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पंजाबी डांस वीडियो अपलोड किया था। बताया जाता है कि बुधवार की रात को उन्होंने अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी। मैनेजर ने कहा वो उस वक्त अच्छे मूड में थी। फिर ऐसा क्यों किया, यह समझ में नहीं आ रहा है।

टिकटॉक पर 11 लाख हैं फॉलोअर
सिया कक्कड़ बेहद कम उम्र में बहुत बड़ी मुकाब हासिल कर ली थी। सिया एक बड़ी टिकटॉकर थीं। टिकटॉक पर उनके 11 लाख फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम पर भी एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बताया जाता है कि टिकटॉक पर वीडियो बनाने को लेकर उन पर कुछ दिनों से काफी दबाव डाला जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *