नालंदा में दो भाइयों की गला रेतकर हत्या, हाजीपुर में महिला को मारी गोली

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में भी अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। दूसरी ओर पुलिस हत्या के किसी भी केस को सुलझाने में फेल है। नतीजा हर दिन हत्या के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिले के बिंद थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार की सुबह दो सगे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। कुशहर गांव के पास रसलपुर निवासी विरेंद्र पासवान के बेटे अजय कुमार और रंजीत कुमार का शव मिला। ये दोनों ऑटो चलाते थे। रविवार की सुबह 3 बजे अपराधियों ने इन दोनों का ऑटो राजगीर जाने के लिए रिजर्व कया और गांव से कुछ दूर जाने पर गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि 10 दिन पहले ऑटो धोने को लेकर दूसरे गांव के लड़कों के साथ झड़प हुई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

अपराधियों ने दिनदहाड़े महिला को मारी गोली
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला को गोली मार दी। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची तो खोखा बरामद हुआ है। वहीं, पुलिस ने कहा कि लोकल अपराधियों ने ही वरदात को अंजाम दिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *