बेगूसराय में थाने से कुख्यात को भगाने वाले दो जवान गिरफ्तार

पटना : बेगूसराय जिले में होमगार्ड के दो जवानों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर कुख्यात को थाने से भगाए जाने का आरोप था, जो जांच में सही पाया गया। बताया जाता है कि कुख्यात रजनीकांत को रतनपुर थाने से भगाया गया था। घटना 12 जनवरी की है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई। उक्त टीम की जांच में दो होमगार्ड द्वारा कुख्यात भगाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद इन दोनों को गिरफ्तार किया गया।

ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को मारी गोली
रांची शहर के बुढ़मू थाने में तैनात जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर रली। उक्त जवान की पहचान हिसरी गांव निवासी दीपेश प्रसाद रातू के रूप में हुई है। इसकी नाइट ड्यूटी थी और तभी उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जाता है कि 21 मई को दीपेश की शादी होने वाली थी। 2018 में इसकी बहाली हुई थी और तब से इसी थाने में पदस्थापित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *