केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

पटना : केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का स्वास्थ्य रविवार को बिगड़ा। रामविलास को फेफड़ों और किडनी में परेशानी थी। मंत्री को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि उनकी हालत स्थिर है। वर्तमान में रामविलास पासवान राज्यसभा सांसद हैं। बता दें इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनकी मौत से जुड़ी अफवाह भी उड़ी थी। इसका खंडन प्रणव की बेटी ने किया था।


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं रहेंगी सोनिया गांधी
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। इसमें निर्णय हुआ कि सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। इससे पहले बैठक की शुरुआत में सोनिया ने अपने इस्तीफे की पेशकेश की। बता दें सोनिया पार्टी में लंबे समय से अध्यक्ष पद पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *