केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की कोरोना से मौत, 11 सितंबर आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट

पटना : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 वर्ष में बुधवार की रात कोरोना से निधन हो गया। सुरेश ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। मंत्री ने 11 सितंबर को ट्वीट कर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। दिल्ली में गुरुवार को सभी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। सुरेश के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट किया- केंद्रीय मंत्री और सांसद सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। यह जनसेवा के क्षेत्र की, विशेष रूप से कर्नाटक के लोगों के लिए एक त्रासद हानि है।

तीन बार लगातार रहे सांसद
सुरेश अंगड़ी कर्नाटक में भाजपा का बड़ा चेहरा थे। वे तीन बार लोकसभा चुनाव जीते थे। कर्नाटक के बेलगम से भाजपा सांसद थे। इनका जन्म बोलगावी के कोप्पा गांव में हुआ था। सुरेश ने कानून की पढ़ाई की थी। इनके निधन पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *