Mukesh Sahni-Vikashsheel Insan Party-Bihar Aaptak

जुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर झारखंड में लॉन्च होगी विकासशील इंसान पार्टी : मुकेश सहनी

पटना। बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री व विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपने आवास पर झारखंड से आये हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 11 मार्च 2022 को झारखंड राज्य में विकासशील इंसान पार्टी का लॉन्चिंग और पार्टी विस्तार का फैसला लिया गया।

इस मौके पर मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा संगठन निषाद विकास संघ पूर्व से ही झारखंड राज्य में समाज के हक-अधिकार के लिए काम कर रहा था, अब पार्टी पूरे मजबूती के साथ झारखंड राज्य में समाज की आवाज को सशक्त करेगा। हमें पूरा भरोसा है कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए झारखंड से आये हुए हमारे साथीगण एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करेंगे। यही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। झारखंड में किसी भी चुनाव में निषाद समाज को एक भी टिकट का प्रतिनिधित्व करने का अवसर नही दिया जाता है और इस कारण समाज की स्थिति बद्तर है।

मुकेश साहनी ने कहा कि 11 मार्च 2022 को जुब्बा सहनी शहादत दिवस के अवसर पर मजबूती से झारखंड राज्य के हर घर तक वीआईपी पार्टी के आगमन की खबर पहुंच जाएं। मैं निषाद का बेटा हूँ संघर्ष करना जनता हूँ। संघर्ष करते-करते ही आज इस जगह पर पहुंचा हूँ। लोगों को लगता है कि निषाद वोट बैंक उनका जागीर है इसलिए हमारे समाज को दरकिनार किया जाता है। झारखंड राज्य में हमारा समाज उपेक्षित है और समाज को एकजुट कर मजबूती के साथ खड़े होने की जरूरत है, जिससे कि हमारा हक एवं अधिकारों की आवाज बुलंद हो सके।

इस अवसर पर मुकेश सहनी जी के साथ झारखंड प्रभारी चंदन सहनी, प्रो. राजकुमार सहनी, चरण केवट(रामगढ़), प्रेमलाल चौधरी(पलामू), डॉ. कुलदीप चौधरी(गढ़वा), मेजर बद्री सहनी(राँची), अरुण कुमार चौधरी, किशोर निषाद, जगदीश केवट, वीरेंद्र कुमार निषाद, भोला सहनी, अजय कुमार निषाद (धनबाद), राजेश केवट(गुमला), मंदीप(गढ़वा), विवेक सहनी, डॉ. कुलदीप चौधरी, मोतीलाल सरकार(साहेबगंज), प्रदीप कुमार सिंह, अभिषेक निषाद, प्रहलाद चौधरी, ध्रुव महतो, त्रिभुवन सहनी, पप्पु केवट(दुमका), रितिष(धनबाद) तथा झारखंड के विभिन्न संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *