Dr Nita Nath-Walk For Life by Astha Foundation

Walk For Life : आस्था फाउंडेशन के साथ मिलकर डाॅ नीता नाथ ने डायबिटीज को लेकर किया अवेयर

पटना। डायबिटीज इन दिनों देश-दुनिया के लोगों को अपनी गिरफत में ले चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही महिलाओं की स्थिति तो और खराब है। गर्भावस्था में डाइबिटीज कितना खतरनाक होता है, यह गांव की महिलाओं को अब भी नहीं पता। इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर आस्था फाउंडेशन ने गांव की महिलाओं को जागरूक किया। इस कैम्पेन में आस्था फाउंडेशन की टीम के साथ थीं पटना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ नीता नाथ। मौके पर डाॅक्टर नीता नाथ ने महिलाओं को इस विषय पर अवेयर किया।

आस्था फाऊंडेशन की ओर से वाक् फार लाइफ डाइबिटीज जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।यह अभियान खासकर गरीब ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे महिलाओं बच्चियों के लिए बहुत लाभदायक साबित हो रहा है। इस मौके पर महिलाओं की भीड़ देखते ही बन रही थी। इस दौरान कुछ गर्भवती महिलाएं भी आई थीं, जिन्होंने डाॅ नीता नाथ की बातों को गौर से सुना। महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ इस अभियान में शामिल हुईं। डाॅ नीता नाथ ने महिलाओं ने गर्भावस्था के दौरान अपना अधिक से अधिक ख्याल रखने को कहा। कार्यक्रम के दौरान आस्था फाऊंडेशन ने डाइबिटीज से संबंधित दवा और फल भी वितरित करवाया। आस्था फाउंडेशन के संस्थापक पुरूषोत्तम सिंह ने लोगों को अपना मोबाइल नंबर दिया और उनसे आग्रह किया कि कभी भी किसी तरह की मेडिकल की जरूरत हो आप जरूर याद करें आस्था फाऊंडेशन हमेशा तैयार रहेगा।

वाक फॉर लाइफ के जागरूकता कार्यक्रम में महिला को मुफ्त दवा देतीं डॉ नीता नाथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *