कौन हैं यूरेकाआप्टा और जोआना वांग ? दुनिया भर में क्यों हो रही इनकी शादी की चर्चा

भुवनेश्वर : ओडिशा का एक नवदंपति दुनिया भर में चर्चा का विषय बना है। अपनी शादी पर इस नवदंपति की एक पहल ने देश-दुनिया से इनको आशीर्वाद और प्यार दिलवाया। साथ ही कितनों को इनके काम से प्रेरणा मिली। ये नवदंपति हैं- यूरेकाआप्टा और जोआना वांग। यूरेकाआप्टा पायलट फिल्म निर्माता हैं तो इनकी पत्नी जोआना वांग डेंटिस्ट हैं। दोनों ने 25 सितंबर को भुवनेश्वर में शादी की है। बिल्कुल सादगी से, लेकिन शादी के बाद एक ग्रैंड पार्टी दी। इसमें उनके घर वाले, रिश्तेदार या समाज के लोग नहीं, बल्कि शहर के 500 आवारा कुत्ते मेहमान थे। इन आवारा कुत्तों को इस नवदंपति ने भरपेट खाना खिलाया। आवारा कुत्तों की स्थिति को देख इनलोगों ने शादी से पहले यह तय किया था ये अपनी शादी में शहर के सभी आवारा कुत्तों को खाना खिलाएंगे।

पशु कल्याण ट्रस्ट एकमरा (AWTE)ने की मदद
भूवनेश्वर में पशु कल्याण ट्रस्ट एकमरा (AWTE)है। इस संस्था ने अपने यहां रह रहे सभी आवारा कुत्तों को यूरेकाआप्टा और जोआना वांग की शादी में लेकर पहुंचे और उनकी मदद से सबको खाना खिलाया। यूरेकाआप्टा और जोआना वांग ने संस्था से वादा किया था ये लोग अपनी शादी में संस्था में रह रहे कुत्तों को भरपेट खाना खिलाएंगे। उन्हें आइडिया तब आया, जब दोनों अपनी एक दोस्त के जा रहे थे। तभी इनकी दोस्त ने एक आवारा कुत्ते को सड़क पर हादसे का शिकार होने से बचाया था। तीनों उस कुत्ते का इलाज कराने पशु अस्पताल गए और वहां से फिर इनको एकमरा (AWTE) भेज दिया गया। यहां तीनों ने पशु की देखभाल करते संस्था के लोगों को देखा और तब यूरेकाआप्टा और जोआना वांग ने अपनी शादी में इन 500 आवारा कुत्तों को खाना खिलाने का ठाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *