एसपी ऑफिस में महिला ने खाया जहर, वजह जान फिल्मी कहानी आ जाएगी याद

पटना : औरंगाबाद एसपी ऑफिस में शनिवार को एक महिला ने जहर खा लिया। महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने महिला को रफर कर दिया। दरअसल, महिला एसपी ऑफिस में अपने तीसरे पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाने आई थी। महिला का यह तीसरा पति दिव्यांग है और शिक्षक है। अपने इस पति के खिलाफ महिला ने फरवरी में मामला दर्ज कराया था। अपने पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वह शनिवार को एसपी कार्यालय आई थी। हालांकि महिला द्वारा जहर खाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
उक्त महिला ने तीन शादियां की हैं। तीनों पतियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। खुद के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाकर शिकायत, इसलिए करती थी कि इन सबसे रुपए की वसूली कर सके। महिला ने तीनों दूल्हे दिव्यांग ढूंढ़े हैं। इन तीनों पर प्रताड़ना का केस भी किया। पहली शादी नवीनगर प्रखंड के झलगड़ा निवासी विनोद कुमार से की। इससे गजनाधाम मंदिर में शादी रचाई। इस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और फिर 50 हजार रुपए और उसके घर के सभी गहने लेकर भाग गई। फिर दूसरी शादी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र सुजा कर्मी आजाद बिगहा निवासी चंदन कुमार से की। इसके साथ छह साल रही। इस पर भी केस किया। मामला कोर्ट में है। केस सुलह के नाम पर अपने दूसरे पति और ससुराल वालों से लाखों रुपए ले चुकी है।

तीसरा पति है संतोष कुमार
महिला का तीसरा पति संतोष कुमार बारूण प्रखंड के गोपालपुर प्राथमिक विद्यलय में शिक्षक है। इधर, महिला ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह पति के खिलाफ एक महीने से कार्रवाई की गुहार लगा रही है, लेकिन पुलिस आरोपी पक्ष का समर्थन कर रही है। महिला ने कहा कि वह अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ शिकायत करके और डीएसपी और एसपी कार्यालय का चक्कर लगाकर थक चुकी है, इसलिए जहर खाया।

तीसरे पति के पिता ने खोला राज
महिला के तीसरे पति संतोष कुमार के पिता कड़सारा गांव निवासी अशोक सिंह ने बताया कि उन्होंने संतोष की शादी 6 मार्च 2018 को की थी। 10 दिन बाद भी वह ससुराल में सबसे झगड़ने लगी। फिर एक दिन 6 लाख रुपए और पौने दो लाख के गहने लेकर भाग गई। वो लोग इज्जत बजाने के लिए किसी से कुछ नहीं कहें और मामले को शांत रहने दिया।

मामले में चार्जशीट हो चुकी है दाखिल
एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने कहा कि महिला ने जहर खाया है, इस बात की जानकारी नहीं है। उसकी शिकायत पर चार्जशीट दाखिल कर ली गई है। पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *