सीएम के दरबार में महिला की गुहार; बेटी को भगा ले गया, थानेदार और एसएसपी नहीं सुन रहे

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक महिला ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बेटी को एक शादीशुदा शख्स लेकर भाग गया। इसकी शिकायत थाने में की है, लेकिन थानेदार नहीं सुनता है। उन्होंने एसएसपी से भी शिकायत की पर उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि अब आप ही मेरा हेल्प कीजिए। दरअसल, महिला ने बताया कि उनके पति चार भाई हैं। भैंसुर का लड़का उनकी छोटी बेटी को लेकर भाग गया है। वह एक बच्चे का बाप है। मामले को लेकर उन्होंने जब भागलपुर में संबंधित थाना प्रभारी और एसएसपी को तीन बार आवेदन दिया है, लेकिन कोई नहीं सुनता। महिला ने बताया कि उन्होंने डीआईजी से भी शिकायत की पर कोई फायदा नहीं हुआ।

सीएम बोले-मैं मामले को समझ नहीं पाया
महिला की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मामले को समझ नहीं पाया। आप पूरी बात बताइए। क्या उसी परिवार का कोई आदमी है? इतने में महिला ने कहा कि मेरे भैंसुर का ही लड़का है। मेरे मंझले भैंसुर का छोटा बेट है, वह रेलवे में नौकरी करता है। शादीशुदा और एक बच्चे का बाप है। महिला ने बताया कि मेरे चार बच्चे हैं। दो लड़का और दो लड़की है। सबसे छोटी बेटी को भैंसुर का लड़का लेकर भागा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या आपने केस नहीं किया। महिला ने कहा कि सर, केस किए हैं। थाना वाला भी उसका साथ दिया। इसके बाद सीएम ने महिला को पुलिस विभाग के अधिकारी के पास भेज दिया और मामले में संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *