गया में महिलाएं बोलीं-भाजपा को वोट देने के लिए दिया जा रहा दबाव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण काफी विवादों में है। सुबह से ईवीएम खराब होने और मतदान शुरू होने से मतदाता और प्रशासन परेशान था और अब गया में महिलाओं का हंगामा शुरू हो गया है। जिले के शहरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर पहुंची महिलाओं का आरोप है कि भाजपा को वोट देने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। आरोपी भाजपा की महिला प्रचारकों को लगाया गया है। इसको लेकर महिलाओं ने काफी हंगामा किया। हंगामा कर रहीं महिलाओं का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी प्रेम कुमार को वोट देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्वराजपुरी रोड के बूथ 133 का मामला
गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित बूथ संख्या 133 पर कुछ महिलाएं वोट करने पहुंची थीं। तभी इनलोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस-प्रशासन के समझाने के बाद सभी शांत हुए, लेकिन कुछ देर के लिए बूथ अफरा-तफरी मच गई। बता दें कई जगहों पर महागठबंधन प्रत्याशी को वोट डालने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो के अनुसार भाजपा को वोट देने पर एक बुजुर्ग मतदाता को राजद समर्थक द्वारा पीटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *