वाह रे रेलवे! एक लड़की के लिए 535 किमी. चलानी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस

पटना : देश भर में कम ट्रेनों के परिचालन से लाखों लोग परेशान हैं। वहीं, रेलवे के एक वाक्ये से हर कोई हैरान है। मामला रांची का है, जहां एक लड़की के लिए 545 किलोमीटर ट्रेन चली। अन्नया की जिद्द के आगे अफसरों का राजधानी एक्सप्रेस का रूट तक बदलवाना पड़ा। दरअसल, लातेहार स्थित टोरी में टाना भगतो के आंदोलन के कारण ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पर रोकी गई। आंदोलन खत्म नहीं हो रहा था। इतने में इस ट्रेन में सवार अन्नया ने कहा कि वह जाएगी तो राजधानी एक्सप्रेस से ही। उसकी जिद्द के आगे मजबूर अफसरों ने हामी भर दी। उसके बाद राजधानी एक्सप्रेस शाम 4 बजे डाल्टनगंज से वापस गया जाकर गोमो और बोकारो होते हुए रांची गई।

मुगलसराय से रांची के लिए राजधानी में बैठी थी लड़की
रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से अन्नया रात दो बजे पहुंची। ट्रेन में अकेली सवारी थी। डाल्टनगंज स्टेशन प्रबंधक अनिल तिवारी ने बताया कि वह मुगलसराय में रांची के लिए नई दिल्ली रांची स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस में बैठी थी। लड़की बीएचयू में एलएलबी की छात्रा है। रांची के एचईसी कॉलोनी की निवासी है। इस लड़की की सुरक्षा के लिए ट्रेन में कई महिला सिपाही भी तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *