अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं योगी, क्षेत्र के विधायक बोले-सीट छोड़ने को तैयार हूं

पटना : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हर दिन नई बात सामने आ रही हैं। अब यह सामने आ रही है कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 में अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। अयोध्या विधानसभा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा है कि वह योगी के लिए यह सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। भाजपा ने 2022 में 403 में से 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य है। इसके लिए भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ा सकती है। फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मोर्य, दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह और महेंद्र सिंह के नाम आगे है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के भी सदस्य हें। इनका कार्यकाल ज्यादा दिन नहीं हैं।

उप मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भी कार्यकाल सितंबर तक
उप मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल सितंबर तक है। भाजपा की कोशिश है कि दिग्गज नेता विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो आसपास की सीटें सुरक्षित हो जाएंगी, इसलिए अयोध्या सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ाने की अटकलें तेज हैं। इस सीट से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है। वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपनी सीट खुशी से छोड़ने के लिए तैयार हैं। वेद प्रकाश ने कहा कि मैं 2017 से इंतजार में हूं। तभी उन्होंने कहा था कि योगी जी अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो यह सबका सौभाग्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *